Terms, Conditions, Policies & Legal Disclaimers

1. प्रस्तावना, कानूनी सहमति एवं संपूर्ण समझौता (Entire Agreement)

1.1 यह दस्तावेज़ भारतीय अनुबंध अधिनियम, 1872, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 और डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 (DPDP Act) के अंतर्गत एक कानूनी रूप से बाध्यकारी अनुबंध (Legally Binding Contract) है।

1.2 पूर्वाधिकार क्लॉज़ (Supremacy Clause): यह नियम एवं शर्तें दस्तावेज़ संस्था द्वारा पूर्व में जारी किए गए किसी भी मौखिक बयान, मैसेज, सोशल मीडिया विज्ञापन, बैनर या प्रोमोशनल वीडियो की तुलना में सर्वोपरि माना जाएगा। किसी भी विरोधाभास की स्थिति में इस लिखित दस्तावेज़ में लिखे नियम ही अंतिम और मान्य होंगे।

1.3 गैर-सरकारी स्पष्टीकरण (No Government Connection): 'RISE 2026' पूर्णतः रिमार्केबल एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड की एक निजी पहल है। इस कार्यक्रम का भारत सरकार, किसी राज्य सरकार, शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education), या किसी सरकारी बोर्ड/विश्वविद्यालय से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध, संबद्धता या प्रायोजन (Affiliation/Sponsorship) नहीं है। 'India' शब्द का प्रयोग केवल राष्ट्रीय स्तर के भौगोलिक क्षेत्र को दर्शाने के लिए किया गया है।

1.4 RISE 2026 में आवेदन करने, शुल्क जमा करने, या परीक्षा में भाग लेने पर यह माना जाएगा कि छात्र एवं उनके माता-पिता/कानूनी अभिभावक ने इस पूरे दस्तावेज़ को पढ़, समझ और स्वीकार कर लिया है।

2. संस्था की निजी स्थिति एवं RTI (सूचना का अधिकार) से पूर्ण संरक्षण

2.1 निजी स्वायत्त संस्था: रिमार्केबल एजुकेशन एक पूर्णतः निजी और स्वायत्त संस्था (Private Autonomous Entity) है।

2.2 RTI Act की अयोग्यता: सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 2(h) के अनुसार यह संस्था किसी भी सरकार या सरकारी निकाय द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वित्तपोषित या नियंत्रित नहीं है। अतः यह संस्था RTI Act के अंतर्गत 'Public Authority' नहीं आती है।

2.3 परीक्षा की आंतरिक कार्यप्रणाली, प्रश्नपत्र निर्माण, कट-ऑफ निर्धारण, मूल्यांकन पद्धति, डिजिटल सर्वर लॉग्स, डेटा और टाइम-स्टैम्प संस्था की आंतरिक व्यावसायिक संपत्ति (Proprietary Intellectual Property) है। संस्था इसे किसी भी आवेदक, अभिभावक या तीसरे पक्ष के सामने उजागर करने के लिए बाध्य नहीं है।

3. पात्रता, एकल आवेदन एवं दस्तावेज़ सत्यापन

3.1 भारत का कोई भी विद्यार्थी जो कक्षा 6 से लेकर Post Graduation (PG) तक किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्ययनरत है, आवेदन का पात्र है।

3.2 एकल आवेदन प्रतिबंध: एक विद्यार्थी केवल एक श्रेणी हेतु एक ही आवेदन भर सकता है। एक से अधिक फॉर्म (Multiple Registrations) पाए जाने पर सभी आवेदन बिना कोई शुल्क वापस किए तुरंत निरस्त कर दिए जाएंगे।

3.3 सत्यापन का अधिकार: केवल आवेदन जमा करना छात्रवृत्ति प्राप्ति की गारंटी नहीं है। संस्था को किसी भी समय छात्र की आयु, कक्षा, स्कूल/कॉलेज ID और पहचान पत्र का भौतिक या डिजिटल सत्यापन करने का पूर्ण अधिकार है। झूठी या जाली जानकारी मिलने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

4. पंजीकरण शुल्क, पेमेंट गेटवे एवं नॉन-रिफंडेबल नीति

4.1 आवेदन शुल्क: RISE 2026 का ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क ₹499/- (रुपये चार सौ निन्यानवे मात्र) और ई-मित्र पर ₹299/- (रुपये दो सौ निन्यानवे मात्र) निर्धारित है।

4.2 Non-Refundable & Non-Transferable: जमा किया गया ₹299/- या ₹499/- का शुल्क किसी भी स्थिति में वापस (Refund) नहीं होगा और न हीइसे किसी अन्य छात्र को ट्रांसफर किया जा सकेगा।

4.3 ई-मित्र वॉलेट भुगतान संबंधी दायित्व से मुक्ति: इस योजना/पोर्टल पर आवेदन शुल्क का भुगतान केवल अधिकृत ई-मित्र वॉलेट के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। ई-मित्र प्रणाली, वॉलेट बैलेंस, तकनीकी त्रुटि, नेटवर्क समस्या, लेनदेन विफलता, भुगतान में देरी, गलत भुगतान अथवा किसी अन्य तकनीकी कारण से उत्पन्न समस्या के लिए संस्था उत्तरदायी नहीं होगी। ऐसे मामलों में अभ्यर्थी अथवा ई-मित्र संचालक को संबंधित ई-मित्र सेवा प्रदाता अथवा प्राधिकृत एजेंसी से संपर्क करना होगा।

4.3.1 आवेदन शुल्क भुगतान संबंधी दायित्व से मुक्ति: Career Rocket Application & Web पोर्टल पर आवेदन शुल्क का भुगतान केवल अधिकृत ऑनलाइन भुगतान माध्यमों (UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, वॉलेट अथवा अन्य उपलब्ध डिजिटल भुगतान विकल्पों) के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। भुगतान गेटवे, बैंकिंग नेटवर्क, तकनीकी त्रुटि, सर्वर समस्या, नेटवर्क बाधा, लेनदेन विफलता, भुगतान में विलंब, गलत भुगतान, दोहरा भुगतान अथवा किसी अन्य तकनीकी कारण से उत्पन्न समस्या के लिए संस्था उत्तरदायी नहीं होगी। ऐसे मामलों में अभ्यर्थी को संबंधित बैंक, भुगतान गेटवे सेवा प्रदाता अथवा अधिकृत भुगतान एजेंसी से संपर्क करना होगा। संस्था का दायित्व केवल सफलतापूर्वक प्राप्त एवं सत्यापित भुगतान तक सीमित रहेगा।

4.3.2 तृतीय पक्ष पेमेंट गेटवे दायित्व से मुक्ति: बैंक, UPI, या पेमेंट गेटवे (जैसे Razorpay/Paytm आदि) में होने वाली किसी भी तकनीकी विफलता, डिडक्शन एरर, फ्रॉड या देरी के लिए संस्था उत्तरदायी नहीं होगी।

4.4 एकल आवेदन एवं भुगतान नीति: प्रत्येक मोबाइल नंबर/उम्मीदवार के लिए किसी विशेष सेवा/आवेदन हेतु केवल एक ही वैध आवेदन स्वीकार किया जाएगा। सिस्टम में उसी सेवा के लिए एक ही मोबाइल नंबर से दोबारा आवेदन या भुगतान की अनुमति नहीं होगी। एक सेशन (Single Session) में केवल एक ही आवेदन एवं भुगतान स्वीकार किया जाएगा। अतः डुप्लीकेट ट्रांजैक्शन अथवा एक ही आवेदन के लिए दोहरा भुगतान होने की संभावना नहीं है। किसी भी विशेष परिस्थिति में यदि तकनीकी कारणों से कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो उसका परीक्षण संस्था के अभिलेखों एवं ई-मित्र लेनदेन रिकॉर्ड के आधार पर किया जाएगा तथा संस्था का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा।

5. तकनीकी अवसंरचना, लोकल नेटवर्क व डिफ़ॉल्ट रिस्क

5.1 विद्यार्थी का उत्तरदायित्व: परीक्षा हेतु उपयुक्त स्मार्ट डिवाइस (Mobile, Laptop, PC), अपडेटेड ब्राउज़र, बिजली बैकअप और उच्च गति इंटरनेट की व्यवस्था पूरी तरह से अभ्यर्थी/अभिभावक की जिम्मेदारी होगी।

5.2 लोकल कनेक्टिविटी एवं हार्डवेयर विफलता: छात्र के स्तर पर इंटरनेट की गति धीमी होने, वाई-फाई बंद होने, इनकमिंग कॉल आने से परीक्षा ऐप बंद होने, मोबाइल की बैटरी खत्म होने या डिवाइस हैंग होने जैसी स्थितियों के लिए संस्था ज़िम्मेदार नहीं होगी। परीक्षा केवल संस्था के मुख्य सर्वर अपटाइम (Server Uptime) के आधार पर संचालित मानी जाएगी।

5.3 प्रतिबंधित डिवाइस एवं नेटवर्क: VPN (Virtual Private Network), रूटेड/जेलब्रोकन (Rooted/Jailbroken) मोबाइल, प्रॉक्सी सर्वर, या समानांतर ऐप्स का उपयोग करके परीक्षा देना सख्त मना है। ऐसा करने पर सिस्टम परीक्षा को स्वतः ब्लॉक कर देगा।

5.4 संस्था की ओर से तकनीकी त्रुटि की स्थिति में पुनः परीक्षा: यदि परीक्षा के दौरान संस्था के सर्वर, परीक्षा एप्लिकेशन अथवा संस्था द्वारा संचालित तकनीकी प्रणाली में किसी प्रमाणित तकनीकी त्रुटि (Technical Glitch) के कारण अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होने या परीक्षा पूर्ण करने से वंचित रह जाता है, तो संस्था द्वारा जांच एवं सत्यापन के उपरांत संबंधित अभ्यर्थी को पुनः परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जा सकता है। ऐसी पुनः परीक्षा सामान्यतः 7 से 10 कार्यदिवसों के भीतर संस्था द्वारा निर्धारित तिथि, समय एवं प्रक्रिया के अनुसार आयोजित की जाएगी। इस संबंध में संस्था का निर्णय अंतिम एवं सभी पक्षों पर बाध्यकारी होगा।

6. परीक्षा सत्यनिष्ठा, एंटी-चीटिंग एवं एआई प्रतिबंध

6.1 निम्नलिखित गतिविधियों को गंभीर कदाचार एवं अपराध (Malpractice & Cyber Offence) माना जाएगा:

  • प्रतिरूपण (Impersonation – किसी अन्य व्यक्ति से परीक्षा दिलवाना)।
  • AI Tools, Bots, ChatGPT, Scripts, स्क्रीन-शेयरिंग या ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर का उपयोग।
  • प्रश्नपत्र की स्क्रीन रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट, प्रिंट या सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा करना।
  • परीक्षा सर्वर, वेबसाइट या सिक्योरिटी कोड से छेड़छाड़ का प्रयास करना।

6.2 कदाचार में लिप्त अभ्यर्थी को तुरंत निष्कासित कर ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। संस्था को संबंधित व्यक्ति/अभिभावक पर सिविल एवं आपराधिक कानूनी कार्रवाई (IT Act 2000 & BNS) दर्ज कराने का पूर्ण अधिकार होगा।

7. मेरिट सूची, परीक्षा पैटर्न, नकारात्मक अंकन एवं टाइम-बेस्ड रैंकिंग नियम

7.1 अंकों का निर्धारण एवं परीक्षा पैटर्न: RISE 2026 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे तथा परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट (1 घंटा) होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 (एक-तिहाई) अंक की नकारात्मक अंकन (Negative Marking) लागू होगी। अनुत्तरित प्रश्नों पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

7.2 अंतिम स्कोर (Final Score): अभ्यर्थी का अंतिम स्कोर निम्न सूत्र के अनुसार निर्धारित किया जाएगा: Final Score = (सही उत्तर × 1) – (गलत उत्तर × 1/3)

7.3 मेरिट सूची का निर्धारण: मेरिट सूची अभ्यर्थियों के अंतिम स्कोर (Final Score) के आधार पर तैयार की जाएगी। उच्च स्कोर प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को उच्च रैंक प्रदान की जाएगी।

7.4 टाई-ब्रेकिंग एवं स्पीड स्कोरिंग (Millisecond Server Rule): यदि दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों का अंतिम स्कोर समान होता है, तो उच्च रैंक का निर्धारण कम समय में परीक्षा पूर्ण एवं सबमिट करने के आधार पर किया जाएगा।

7.5 मिलीसेकंड लॉगिंग: डिजिटल परीक्षा में प्रत्येक अभ्यर्थी का परीक्षा प्रारम्भ समय, उत्तर सबमिशन समय एवं अंतिम सबमिशन समय संस्था के सुरक्षित सर्वर पर मिनट, सेकंड एवं मिलीसेकंड (Milliseconds) स्तर तक स्वचालित रूप से रिकॉर्ड किया जाएगा।

7.6 कम समय को प्राथमिकता: समान अंतिम स्कोर की स्थिति में जिस अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा कम समय में पूर्ण एवं सबमिट की गई होगी, उसे उच्च रैंक प्रदान की जाएगी।

7.7 सर्वर डेटा की प्रामाणिकता: रैंक निर्धारण, टाई-ब्रेकिंग एवं विवाद निवारण के उद्देश्य से संस्था के सुरक्षित सर्वर पर उपलब्ध डिजिटल टाइम-स्टैम्प, तकनीकी लॉग्स एवं परीक्षा रिकॉर्ड को आधिकारिक एवं अंतिम रिकॉर्ड माना जाएगा। किसी भी आपत्ति की स्थिति में संस्था उपलब्ध तकनीकी अभिलेखों के आधार पर परीक्षण कर निर्णय लेगी तथा संस्था का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा।

7.8 न्यूनतम पात्रता (Minimum Qualifying Benchmark): संस्था प्रत्येक श्रेणी के लिए न्यूनतम पात्रता अंक (Qualifying Score/Cut-off) निर्धारित करने का अधिकार सुरक्षित रखती है। केवल मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करना छात्रवृत्ति प्राप्ति की गारंटी नहीं माना जाएगा।

8. छात्रवृत्ति, पुरस्कार संरचना एवं कर कटौती (TDS)

8.1 पुरस्कार स्वरूप: छात्रवृत्ति नकद राशि, बैंक ट्रांसफर (NEFT/RTGS/UPI), वाउचर, मेडल, ट्रॉफी या शैक्षणिक लाभ के रूप में दी जा सकती है।

8.2 न्यूनतम बेंचमार्किंग: यदि किसी श्रेणी में अभ्यर्थी संस्था द्वारा निर्धारित न्यूनतम पासिंग कट-ऑफ प्राप्त नहीं करते हैं, तो संस्था उस श्रेणी में छात्रवृत्ति की संख्या कम करने या रद्द करने के लिए स्वतंत्र है।

8.3 कर कटौती (TDS Compliance): भारतीय आयकर अधिनियम के अनुसार, यदि किसी पुरस्कार या स्कॉलरशिप पर TDS या अन्य सरकारी टैक्स लागू होते हैं, तो वे नियमानुसार काटकर ही दिए जाएंगे या विजेता को स्वयं उनका भुगतान करना होगा। इसके लिए पहचान पत्र व बैंक विवरण देना अनिवार्य होगा।

8.4 पुरस्कार दावा समय सीमा (Scholarship Expiration Policy): परिणाम घोषित होने के पश्चात चयनित विद्यार्थी को Remarkable Education द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने मूल (Original) दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि में दस्तावेज सत्यापन नहीं कराने की स्थिति में छात्र की छात्रवृत्ति/पुरस्कार पर दावा स्वतः निरस्त माना जाएगा। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के पश्चात प्राप्त किसी भी प्रकार का दावा, आवेदन अथवा अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

8.5 Scholarship Disbursement Timeline: सभी आवश्यक दस्तावेज़ सत्यापित होने के पश्चात संस्था द्वारा छात्रवृत्ति/पुरस्कार का वितरण सामान्यतः 30 कार्यदिवसों के भीतर किया जाएगा। प्रशासनिक अथवा कानूनी कारणों से होने वाली देरी पर संस्था उत्तरदायी नहीं होगी।

9. प्रवेश या रोजगार की गारंटी न होना (No Guarantee)

9.1 RISE 2026 केवल एक प्रतिभा पहचान एवं छात्रवृत्ति प्रोत्साहन परीक्षा है।

9.2 इस परीक्षा में रैंक प्राप्त करने या स्कॉलरशिप जीतने से अभ्यर्थी को रिमार्केबल एजुकेशन या किसी भी भागीदार स्कूल, कॉलेज या कंपनी में नौकरी, इंटर्नशिप, या गारंटीड एडमिशन का कोई कानूनी अधिकार प्राप्त नहीं होता है।

10. बौद्धिक संपदा अधिकार एवं पाइरेसी रोधी क्लॉज़ (IPR & Anti-Piracy)

10.1 RISE 2026 का नाम, लोगो, प्रश्नपत्र, अध्ययन सामग्री, उत्तर कुंजी (Answer Keys) और कंटेंट Remarkable Education Pvt. Ltd. की अनन्य बौद्धिक संपदा (Exclusive Intellectual Property) हैं।

10.2 पाइरेसी पर पाबंदी: किसी भी छात्र, कोचिंग संस्थान या व्यक्ति द्वारा परीक्षा सामग्री को व्हाट्सएप, टेलीग्राम, यूट्यूब या किसी ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम पर शेयर, सेल या री-प्रिंट करना सख्त मना है। ऐसा करने पर कॉपीराइट अधिनियम, 1957 (Copyright Act) के तहत भारी वित्तीय हर्जाने और कानूनी कार्रवाई का दावा किया जाएगा।

11. डेटा गोपनीयता एवं मीडिया सहमति (DPDP Act & Media Consent)

11.1 डेटा सुरक्षा (DPDP Act 2023): छात्र का व्यक्तिगत डेटा केवल RISE 2026 के संचालन, परिणाम, सत्यापन और संस्था के शैक्षणिक अपडेट्स हेतु सुरक्षित रूप से उपयोग किया जाएगा।

11.2 प्रचार, मीडिया एवं प्रकाशन सहमति (Media & Publicity Consent): RISE 2026 में भाग लेने वाले एवं चयनित अभ्यर्थी तथा उनके माता-पिता/कानूनी अभिभावक (जहाँ लागू हो) यह सहमति प्रदान करते हैं कि रिमार्केबल एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड उनके नाम, फोटो, वीडियो, इंटरव्यू, रैंक, उपलब्धियों, टेस्टिमोनियल एवं कार्यक्रम से संबंधित अन्य सामग्री का उपयोग अपने शैक्षणिक, प्रचारात्मक एवं ब्रांडिंग उद्देश्यों हेतु वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, डिजिटल मीडिया, प्रिंट मीडिया, समाचार पत्र, होर्डिंग्स, ब्रोशर, विज्ञापन सामग्री एवं अन्य वैध संचार माध्यमों में कर सकती है। ऐसे उपयोग के लिए अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक किसी अतिरिक्त रॉयल्टी, मानदेय, वित्तीय मुआवजे अथवा अन्य प्रतिफल का दावा नहीं करेंगे। संस्था यह सुनिश्चित करेगी कि उक्त सामग्री का उपयोग लागू कानूनों एवं गोपनीयता मानकों के अनुरूप किया जाए।

12. क्षतिपूर्ति क्लॉज़ (Indemnification Clause)

12.1 छात्र एवं उनके माता-पिता/अभिभावक रिमार्केबल एजुकेशन, उसके निदेशकों, कर्मचारियों और एजेंटों को किसी भी ऐसे कानूनी दावे, नुकसान, क्षति या वकील की फीस से पूर्णतः क्षतिपूर्त (Indemnify & Hold Harmless) रखने के लिए सहमत हैं, जो छात्र द्वारा नियमों के उल्लंघन या जाली दस्तावेज जमा करने के कारण उत्पन्न हुई हो।

13. अप्रत्याशित घटनाएँ (Force Majeure) एवं संशोधन

13.1 Force Majeure: प्राकृतिक आपदा, महामारी, युद्ध, दंगा, सर्वर हैकिंग, इंटरनेट ब्लैकआउट, सरकारी आदेश या संस्था के नियंत्रण से बाहर किसी भी परिस्थिति में परीक्षा, परिणाम या पुरस्कार वितरण को संशोधित, स्थगित या रद्द किया जा सकता है।

13.2 संशोधन का अधिकार (Right to Modify): संस्था को प्रशासनिक, तकनीकी, संचालनात्मक, सुरक्षा संबंधी, कानूनी अनुपालन अथवा अन्य आवश्यक परिस्थितियों के कारण परीक्षा पैटर्न, परीक्षा तिथियों, पात्रता मानदंड, छात्रवृत्ति संरचना, प्रक्रिया एवं नियमों में उचित संशोधन करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। ऐसे महत्वपूर्ण संशोधनों की सूचना संस्था की आधिकारिक वेबसाइट, पोर्टल अथवा अन्य आधिकारिक संचार माध्यमों के माध्यम से प्रकाशित की जाएगी। संशोधित नियमों के प्रकाशित होने के पश्चात वे सभी अभ्यर्थियों पर समान रूप से लागू एवं बाध्यकारी होंगे।

14. देयता की सीमा (Limitation of Liability)

14.1 अप्रत्यक्ष एवं तकनीकी हानि: संस्था परीक्षा संचालन हेतु उचित तकनीकी एवं प्रशासनिक सावधानियाँ अपनाएगी। तथापि, अभ्यर्थी के स्थानीय इंटरनेट कनेक्शन, विद्युत आपूर्ति, डिवाइस विफलता, नेटवर्क बाधा अथवा अन्य ऐसे कारणों से उत्पन्न अप्रत्यक्ष, आकस्मिक या परिणामी हानि के लिए संस्था उत्तरदायी नहीं होगी, जब तक कि ऐसी हानि संस्था की सिद्ध लापरवाही या जानबूझकर किए गए कृत्य के कारण उत्पन्न न हुई हो।

14.2 परिणाम संबंधी असंतोष एवं मानसिक तनाव: अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक यह स्वीकार करते हैं कि परीक्षा परिणाम, रैंक, चयन अथवा छात्रवृत्ति प्रदान किया जाना प्रतियोगी प्रक्रिया पर आधारित है। केवल चयन न होने, अपेक्षित रैंक प्राप्त न होने अथवा परिणाम से असंतुष्ट होने के आधार पर संस्था के विरुद्ध मानसिक तनाव, भावनात्मक क्षति अथवा समान प्रकृति के दावों का आधार नहीं माना जाएगा। हालांकि यह प्रावधान लागू कानूनों के अंतर्गत उपलब्ध वैधानिक अधिकारों को सीमित नहीं करेगा।

14.3 देयता की सीमा: किसी भी विवाद की स्थिति में संस्था की कुल वित्तीय देयता, लागू कानूनों के अधीन, अभ्यर्थी द्वारा संबंधित परीक्षा हेतु जमा किए गए पंजीकरण शुल्क तक सीमित रहेगी, सिवाय उन परिस्थितियों के जहाँ कानून द्वारा अन्यथा अपेक्षित हो।

15. शिकायत निवारण एवं प्रतिष्ठा संरक्षण (Grievance Redressal & Reputation Protection)

15.1 आधिकारिक शिकायत प्रक्रिया: परीक्षा, परिणाम, रैंकिंग, छात्रवृत्ति अथवा प्रक्रिया से संबंधित कोई भी शिकायत परिणाम घोषणा की तिथि से 15 (पंद्रह) दिनों के भीतर संस्था के आधिकारिक ईमेल (helpdesk@careerrocket.in) पर लिखित रूप में प्रस्तुत की जानी चाहिए। संस्था प्राप्त शिकायत की समीक्षा कर यथासंभव 15 कार्यदिवसों के भीतर उत्तर प्रदान करेगी।

15.2 प्रतिष्ठा संरक्षण एवं भ्रामक आरोप: संस्था अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों को अपनी शिकायत, सुझाव अथवा आपत्ति प्रस्तुत करने का पूर्ण अधिकार प्रदान करती है। तथापि, यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर झूठे, भ्रामक, दुर्भावनापूर्ण अथवा मानहानिकारक आरोप सार्वजनिक मंचों, सोशल मीडिया, यूट्यूब, प्रिंट मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित कर संस्था की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने का प्रयास करता है, तो संस्था लागू कानूनों के अंतर्गत उपलब्ध उचित सिविल एवं आपराधिक कानूनी उपाय अपनाने का अधिकार सुरक्षित रखती है।

16. मध्यस्थता, सामूहिक याचिका का परित्याग एवं क्षेत्राधिकार

16.1 सामूहिक याचिका का परित्याग (Class-Action Waiver): छात्र/अभिभावक यह स्वीकार करते हैं कि वे संस्था के खिलाफ केवल व्यक्तिगत रूप से ही शिकायत या कानूनी प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं, किसी समूह (Class Action) के प्रतिनिधि के रूप में नहीं।

16.2 मध्यस्थता (Arbitration): यदि RISE 2026 से संबंधित किसी विवाद, दावा अथवा मतभेद का समाधान आपसी संवाद एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया के माध्यम से नहीं हो पाता है, तो ऐसे विवाद का निपटारा Arbitration and Conciliation Act, 1996 तथा उसके समय-समय पर लागू संशोधनों के अनुसार मध्यस्थता (Arbitration) द्वारा किया जाएगा। मध्यस्थ (Arbitrator) की नियुक्ति पक्षकारों की पारस्परिक सहमति से की जाएगी। यदि पक्षकार मध्यस्थ की नियुक्ति पर सहमत नहीं हो पाते हैं, तो नियुक्ति संबंधित कानून के प्रावधानों के अनुसार की जाएगी। मध्यस्थ का निर्णय अंतिम एवं पक्षकारों पर बाध्यकारी होगा।

16.3 अनन्य न्यायिक क्षेत्राधिकार (Exclusive Jurisdiction): RISE 2026 से संबंधित किसी भी कानूनी नोटिस, वाद या अदालती कार्यवाही का अनन्य क्षेत्राधिकार केवल राजस्थान राज्य स्थित संस्था के पंजीकृत मुख्यालय (Courts of Jurisdiction in Rajasthan) के अंतर्गत ही होगा।

17. अभिभावक सहमति एवं नाबालिग अभ्यर्थी घोषणा (Parental Consent & Minor Candidate Declaration)

17.1 अभिभावक की अनिवार्य सहमति: 18 वर्ष से कम आयु के सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करते समय माता-पिता अथवा वैधानिक अभिभावक की पूर्व सहमति अनिवार्य होगी। आवेदन फॉर्म जमा किए जाने पर यह माना जाएगा कि अभिभावक ने इस दस्तावेज़ में उल्लिखित सभी नियमों, शर्तों, नीतियों एवं प्रक्रियाओं को पढ़, समझ एवं स्वीकार कर लिया है।

17.2 जानकारी की सत्यता: अभिभावक यह सुनिश्चित करेंगे कि आवेदन में प्रदान की गई सभी जानकारी, दस्तावेज़ एवं घोषणाएँ सत्य, पूर्ण एवं अद्यतन हैं। किसी भी प्रकार की गलत, अपूर्ण अथवा भ्रामक जानकारी पाए जाने पर संस्था आवेदन अथवा छात्रवृत्ति पात्रता को निरस्त करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।

17.3 अभिभावकीय उत्तरदायित्व: नाबालिग अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा, छात्रवृत्ति प्रक्रिया अथवा नियमों के उल्लंघन से संबंधित किसी भी मामले में अभिभावक आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे तथा संस्था द्वारा मांगे जाने पर सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेंगे।

18. परिणाम घोषणा, मेरिट सूची एवं आपत्ति निवारण (Result Declaration & Merit List)

18.1 परिणामों की घोषणा: RISE 2026 के परिणाम संस्था द्वारा निर्धारित तिथि पर आधिकारिक वेबसाइट, पोर्टल अथवा अन्य अधिकृत माध्यमों के द्वारा घोषित किए जाएंगे।

18.2 आधिकारिक मेरिट सूची: संस्था द्वारा प्रकाशित अंतिम परिणाम, रैंकिंग एवं मेरिट सूची ही आधिकारिक एवं मान्य मानी जाएगी। किसी भी तृतीय पक्ष वेबसाइट, सोशल मीडिया पोस्ट अथवा अनधिकृत स्रोत पर प्रदर्शित जानकारी को आधिकारिक नहीं माना जाएगा।

18.3 आपत्ति एवं शिकायत प्रक्रिया: परिणाम, रैंकिंग अथवा पात्रता संबंधी किसी भी आपत्ति को केवल निर्धारित शिकायत निवारण प्रक्रिया के माध्यम से ही प्रस्तुत किया जा सकेगा। निर्धारित समय सीमा के पश्चात प्राप्त आपत्तियों पर विचार करना संस्था के विवेकाधिकार पर निर्भर होगा।

18.4 परिणाम संशोधन का अधिकार: यदि परिणाम घोषणा के पश्चात किसी तकनीकी त्रुटि, डेटा विसंगति, दस्तावेज़ सत्यापन अथवा अन्य वैध कारण का पता चलता है, तो संस्था परिणाम, रैंकिंग अथवा छात्रवृत्ति पात्रता में आवश्यक संशोधन करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।

19. डेटा संरक्षण, गोपनीयता एवं डिजिटल सुरक्षा (Data Protection & Privacy)

19.1 डेटा संग्रहण का उद्देश्य: संस्था अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत डेटा का संग्रह एवं उपयोग केवल परीक्षा संचालन, पहचान सत्यापन, परिणाम घोषणा, छात्रवृत्ति वितरण, आधिकारिक संचार, सांख्यिकीय विश्लेषण एवं शैक्षणिक सेवाओं के उद्देश्य से करेगी।

19.2 डेटा सुरक्षा: संस्था अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा हेतु उचित तकनीकी, प्रशासनिक एवं संगठनात्मक उपाय अपनाएगी। तथापि, इंटरनेट आधारित प्रणालियों में पूर्ण सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती।

19.3 डेटा साझाकरण: अभ्यर्थी की व्यक्तिगत जानकारी किसी तृतीय पक्ष को बेची नहीं जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर केवल सेवा प्रदाताओं, भुगतान साझेदारों, तकनीकी सहयोगियों अथवा कानून द्वारा अपेक्षित प्राधिकरणों के साथ सीमित एवं आवश्यक जानकारी साझा की जा सकती है।

19.4 कानूनी अनुपालन: संस्था डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 (DPDP Act) सहित लागू भारतीय कानूनों एवं नियमों के अनुरूप डेटा का उपयोग एवं संरक्षण करेगी।

19.5 डेटा संरक्षण अवधि: संस्था परीक्षा, सत्यापन, ऑडिट, कानूनी अनुपालन एवं रिकॉर्ड प्रबंधन उद्देश्यों के लिए अभ्यर्थी के डेटा को आवश्यक अवधि तक सुरक्षित रख सकती है तथा आवश्यकता समाप्त होने पर लागू नियमों के अनुसार उसे हटाने या अनाम (Anonymized) करने की प्रक्रिया अपनाएगी।

© 2026 Career Rocket. All rights reserved. | Remarkable Education Pvt. Ltd.